HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : सेवानिवृत्त शिक्षक नवीन चंद्र साह का आकस्मिक निधन, अंत्येष्टि कल

अल्मोड़ा : सेवानिवृत्त शिक्षक नवीन चंद्र साह का आकस्मिक निधन, अंत्येष्टि कल

ADVERTISEMENTS

✒️ बाजार से लौटते वक्त आया हार्ट अटैक

⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
Source: YouTube Shorts

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के सेवानिवृत्त शिक्षक नवीन चंद्र साह का 65 वर्ष की आयु में आज मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वह अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

यहां नृसिंहबाड़ी निवासी नवीन चंद्र हाल के वर्षों में ही जीआईसी जूड़ कफून से रिटायर्ड हुए थे। रिटायरमेंट के बाद भी सामाजिक कार्यों में उनकी काफी भागीदारी रहा करती थी। वह बेहद मिलनसार व खुशदिल प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। आज सुबह वह नित्य की तरह बाजार गये थे। इस बीच चौघानपाटा में अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। जिसके बाद उनका असामायिक निधन हो गया।

वह अपने पीछे पत्नी तथा एक अविवाहित पुत्र व पुत्री को छोड़ गये हैं। उनके निधन से नगर में शोक की लहर है। कल बुधवार को यहां स्थानीय विश्वनाथ घाट में उनकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार होगा। इधर फार्मामिस्ट संगठन के आशीष वर्मा, शिक्षक दीपक वर्मा सहित तमाम लोगों ने उनके निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। साथ ही मृतक की आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। हम सीएनई परिवार की ओर से उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हैं। शोक संतप्त परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments