HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : कार्यालय में घुस आया सांप (Snake), मच गया हड़कंप

अल्मोड़ा : कार्यालय में घुस आया सांप (Snake), मच गया हड़कंप

ADVERTISEMENTS

अमित साह मोनू की सराहनीय पहल, सांप का सुरक्षित रेस्क्यू

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। सेवानिधि कार्यालय में आज एक सांप अचानक घुस आया। जिसे देख वहां मौजूद तमाम लोगों में हड़कंप मच गया। बाद में भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू की पहल व सहयोग से वन विभाग के कार्मिकों ने सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

Snake Rescue : जानकारी के अनुसार जाखन देवी स्थित सेवा निधि के कार्यालय में एक धामिन प्रजाति का सांप घुस गया। जिसकी सूचना वहां के कर्मचारियों द्वारा भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू को दी गई। इसके बाद भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू द्वारा वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम से संपर्क किया गया।

इसके बाद मौके पर अमित साह मोनू, वन दरोगा इंद्रा मर्तोलिया, वन बीट अधिकारी विमला देवी पहुंचे। इन्होंने सांप का सफल रेस्क्यू कर उसे जंगलों में छोड़ दिया। इस रेस्क्यू के उपरांत नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू ने वन विभाग की महिला कर्मचारियों वन दरोगा इंद्रा मर्तोलिया वन बीट अधिकारी विमला देवी की सराहना की एवं उनका धन्यवाद भी दिया।

लगभग दो दर्जन सांपों का Snake Rescue कर चुके हैं मोनू

ज्ञात रहे कि भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू एक ईमानदार व लोकप्रिय जन प्रतिनिधि के अलावा एक आदर्श समाजसेवी भी हैं। विगत 5 सालों में अमित साह मोनू ने लोगों के घरों में निकले लगभग दो दर्जन से अधिक सांपों का रेस्क्यू किया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments