HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : धूणी मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा पुराण 24 अप्रैल से

अल्मोड़ा : धूणी मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा पुराण 24 अप्रैल से

ADVERTISEMENTSAd

👉 भव्य कलश यात्रा के साथ होगा शुभारम्भ

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। यहां गुरुरानी खोला स्थित धूणी मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा पुराण का आयोजन होगा। 24 अप्रैल को कलश यात्रा निकलेगी तथा 03 मई को भव्य भंडारे के साथ समापन होगा।

धूणी मंदिर समिति गुरुरानी खोला अल्मोड़ा की बैठक में निर्णय लिया गया कि 24 अप्रैल से 03 मई 2023 तक मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा पुराण का आयोजन किया जाएग।

कथा वाचन सतराली निवासी ललित मोहन कांडपाल द्वारा किया जाएगा। 24 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ होगा। 10 दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर मोहन गुरुरानी, हरीश चंद्र गुरुरानी, महेश गुरुरानी, भुवन गुरुरानी, प्रदीप जोशी, कैलाश गुरुरानी, समिति अध्यक्ष दर्शन भोज, सचिव आशीष गुरुरानी, सुधीर कर्नाटक, सुशील गुरुरानी, लक्ष्मी जोशी, मंजू गुरुरानी, संदीप गुरुरानी, खजान कांडपाल, चंपा गुरुरानी, तारा गुरुरानी, अमिता गुरुरानी, संदीप उपाध्याय, पुष्पा भट्ट उपाध्याय, दीपा कांडपाल, जीवंती गुरुरानी, लक्ष्मी पंत, निर्मला अधिकारी, मीना गुरुरानी, मालती सलाल, इंदु उपाध्याय, ललित लोहनी सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

अल्मोड़ा में यहां क्षेत्र पंचायत की बैठक स्थगित

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments