HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : सांस्कृतिक नगरी में होगा सावन मेला, जोरदार तैयारियां

अल्मोड़ा : सांस्कृतिक नगरी में होगा सावन मेला, जोरदार तैयारियां

ADVERTISEMENTS

महिलाएं करेंगी शिरकत, जानिए प्रतियागिता के नियम-शर्तें

CNE NEWS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में सावन मेला आयोजन की जोरदार तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। महिला कल्याण संस्था की बैठक में तय हुआ कि आयोजन 13 अगस्त रविवार को होगा।

सावन मेले को लेकर संस्था के कार्यालय में हुई बैठक में सावन मेला को लेकर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि 13 अगस्त, 2023 रविवार को सावन मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का आयोजन नंदा देवी में 2 बजे से होगा। जिसमें भाग लेने वाली महिलाएं टीमों से होंगी। प्रतियोगिता में 05 महिलाएं एक टीम से भाग ले सकती हैं।

सावन मेला बैठक में उपस्थित महिलाएं

सावन मेला प्रतियोगिता के नियम व शर्तें

पदाधिकारियों ने बताया कि टीम की पांच महिलाएं उत्तराखंड की संस्कृति से संबंधित परिधान में आएंगी। साथ में उन्हें मेहंदी लगाकर लानी है। सेली सजाकर लाना है। कुमाउनी गीत पर डांस भी करना होगा। वैसे अकेले भी महिला प्रतिभाग कर सकती है। प्रत्येक महिला को इंडिविजुअल नंबर दिए जाएंगे। जिस टीम की अधिक महिलाएं जीतेगी, उस टीम को प्रथम, द्विवतीय व तृतीय घोषित किया जायेगा। पारितोषिक भी दिया जाएगा, जो कि नगद होगा।

व्यंजन प्रतियोगिता का भी आयोजन

उन्होंने बताया कि टीम की अन्य महिलाओं में से दो महिला व्यंजन प्रतियोगिता में भाग ले सकती हैं। दोनों प्रतियोगिताओं के नंबर जोड़ कर जिस टीम को सबसे अधिक नंबर मिलेंगे वह जीती हुई मानी जाएगी। मेले में महिलाओं के लिये गेम भी रखे जाएंगे।

बैठक में यह रहे मौजूद

बैठक की अध्यक्षता रीता दुर्गापाल व संचालन पुष्पा सती ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय, उपाध्यक्ष चंद्रा अग्रवाल, गीता साह, सरला बिष्ट, शांति साह, ममता चौहान, सुनैना मेहरा, अंजू अग्रवाल, अनीता रावत, अनुराधा अग्रवाल, आशा कर्नाटक, इंदिरा लोहानी, दीपा जोशी, रीता जोशी, आदिति अग्रवाल, पांडे रेखा चौहान आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments