👉 ‘आपरेशन कालनेमि’ के तहत थाना क्षेत्रों में चेकिंग, बाबाओं का सत्यापन
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: पुलिस ने अल्मोड़ा जनपद में भी ‘आपरेशन कालनेमि’ शुरू कर दिया है। इसके तहत सनातन धर्म की आड़ में साधु-संतों का भेष धारण कर लोगों से ठगी करने और धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।

इसी सिलसिले में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय व महिला थानाध्यक्ष जानकी भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने नगर के कई मन्दिरों में रह रहे बाबाओं से पूछताछ की और उनके पहचान पत्र और दस्तावेजों की जांच की। इस दौरा कोई संदिग्ध प्रकाश में नहीं आया। एसएसपी देवेंंद्र पींचा के निर्देश पर यह आपरेशन जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चल रहा है। थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महन्त के नेतृत्व में पुलिस ने साधु-संतों का भेष धारण कर लोगों को ठगने वालों के विरुद्ध अभियान चला। अभियान के तहत संदिग्धों, मंदिरों में रह रहे साधुओं का सत्यापन किया गया, हालांकि अब तक कोई भी संदिग्ध प्रकाश में नहीं आया। यह अभियान जारी रहेगा।

