HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: मां के जयकारों के साथ शहर से दुलागांव पहुंचा भक्तों का...

अल्मोड़ा: मां के जयकारों के साथ शहर से दुलागांव पहुंचा भक्तों का सैलाब

ADVERTISEMENTS

👉 ऐतिहासिक नंदादेवी मेला: परंपरागत तरीके से कदली वृक्षों को दिया निमंत्रण

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां चल रहे नंदादेवी महोत्सव के तहत शुक्रवार को पूरी भव्यता से कदली वृक्षों को निमंत्रित करने की पुरानी परंपरा निभाई गई। मेला समिति के पदाधिकारियों व राज पुरोहित के साथ सैकड़ों की तादाद में भक्त निकटवर्ती दुलागांव-रैलाकोट पहुंचे। इस दौरान ढोल-दमाऊं की थाप व अन्य वाद्य यंत्रों की धुनों के साथ वातावरण मां नंदा–सुनंदा के जयकारों से गूंजा।

दुलागांव पहुंचने पर समिति के सदस्य एवं भक्तजन देवी मंदिर पहुंचे, जहां महिलाओं ने पारंपरिक भजनों की मधुर प्रस्तुतियां दीं। तत्पश्चात परंपरागत तरीके से मंदिर में पूजा-अर्चना की गई और पुरोहित के साथ समिति के लोग, ग्रामीण व भक्त कदली वृक्ष के पास पहुंचे और मंत्रोच्चारों के बीच उन्हें निमंत्रित किया। इस दौरान पूरा गांव मां के जयकारों से गुंजायमान रहा। दुलागांव के ग्रामीणों ने भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया था। मालूम हो कि इस बार दुलागांव निवासी पुष्कर सिंह व योगेश सिंह के घर से कदली वृक्ष लाये जा रहे हैं। कदली वृक्ष निमंत्रण दल में मेला समिति के सचिव मनोज सनवाल, मेला सह संयोजक रवि गोयल, व्यवस्थापक अनूप साह, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक एवं कोषाध्यक्ष हरीश बिष्ट, मुख्य संयोजक अर्जुन बिष्ट चीमा, संयोजक मेला अमित साह (मोनू), सह संयोजक राजेंद्र बिष्ट, व्यवस्थापक हरीश भंडारी समेत ​बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल रहे।

इधर, शुक्रवार को बारिश ने मेले की व्यवस्थाओं में खलल डाला। मेलार्थियों को मेले के लुत्फ उठाने में मुश्किलें हुईं, हालांकि बारिश थमने पर सभी ने राहत की सांस ली। दूसरी ओर प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर जारी है। जहां नंदादेवी मंदिर के मंच पर प्रतियोगिताएं व रंगारंग कार्यक्रम चल रहे हैं, वहीं एडम्स के मैदान में बने मंच पर भी रात सांस्कृतिक बयार बह रही है। बीते गुरुवार रात एडम्स परिसर में स्टार नाइट राकेश पनेरु, राकेश जोशी व प्रियंका भट्ट आदि नामी कलाकारों के नाम रही। जिसमें संगीत निर्देशन दीपक रावत का रहा।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments