सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
धारा-408 व 411 भादवि के तहत वारंटी अमोल नाथा खिलारी पुत्र नाथा रामचन्द्र खिलारी, निवासी ग्राम करगणी, थाना आठपाड़ी, जिला सांगली, महाराष्ट्र को अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस ने महाराष्ट्र स्थित उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है। इसे उच्च न्यायालय के आदेशानुसार कोरोना काल के दौरान 6 माह की अन्तरिम जमानत पर छोड़ा गया था। इसकी गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हरेन्द्र चैधरी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने हर सम्भव प्रयास किए और अंततः उसे ग्राम करगणी से गिरफ्तार कर लिया गया है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


