HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : दो वाहन दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

अल्मोड़ा : दो वाहन दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। ​माह दिसंबर 2022 में जिले की चौखुटिया तहसील अंतर्गत हुई दो वाहन दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जिला मजिस्ट्रेट वंदना ने दिए हैं। उन्होंने उप जिला मजिस्ट्रेट द्वाराहाट को जांच अधिकारी नामित किया है और ​जांच आख्या एक पक्ष के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

जिला मजिस्ट्रेट वन्दना ने बताया कि 10 दिसम्बर, 2022 को रात्रि लगभग 8ः30 बजे वाहन संख्या यूके 04 टीबी 1919 चौखुटिया-द्वाराहाट मोटरमार्ग पर नौगॉव अखोड़िया के समीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वाहन में वाहन चालक ही सवार थे, जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी। उन्होंने इस दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रीयल जांच के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट, द्वाराहाट को जांच अधिकारी नामित करते हुए निर्देश दिये हैं कि विस्तृत जांच कर सुस्पष्ट आख्या एक पक्ष के अन्दर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

इसके अलावा जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि 28 दिसम्बर, 2022 की तड़के लगभग 3ः30 बजे जेसीबी मशीन संख्या यूके 04 सीबी 5932 तहसील चौखुटिया अन्तर्गत ग्राम असेटी के स्थान भीचीलीम के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर रामगंगा नदी में गिर गयी थी। इस वाहन में जेसीबी चालक सहित एक अन्य व्यक्ति सवार था, जिसमें जेसीबी सहायक की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। जेसीबी मशीन चालक घायल हो गया, जिसे हायर सेन्टर हल्द्वानी रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त वाहन दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रीयल जांच के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट, द्वाराहाट को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने जांच अधिकारी को निर्देश दिये है कि वाहन दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर सुस्पष्ट जांच आख्या एक पक्ष के अन्दर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments