HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : एनटीडी सीनियर्स ने 05 विकेट से जीता सद्भावना मैच

अल्मोड़ा : एनटीडी सीनियर्स ने 05 विकेट से जीता सद्भावना मैच

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां एनटीडी के हीराडूंगरी स्थि​त खेल मैदान में स्व. योगेश तिवारी स्मृति रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। गत रात्रि हुए सद्भावना मैच में एनटीडी सीनियर्स ने डॉक्टर सेवन को एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में पराजित कर जीत दर्ज की। यह मैच 10 ओवर का खेला गया।

डॉक्टर सेवन के कप्तान डॉ. पीके सिन्हा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी टीम 57 के आउट हो गई, जिसमें डॉ मनीष बंद के सर्वाधिक 30 रन थे। जवाब में एनटीडी सीनियर के जनक बादल ने 30 रन और गोविंद मटेला ने 25 रनों का योगदान दिया। कप्तान गिरीश धवन ने 3 रन बनाए और टीम ने 58 रन का लक्ष्य 3 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। एनटीडी सीनियर के कप्तान गिरीश धवन ने सभी डॉक्टर्स का आभार जताया और इस तरह डॉक्टर सेवन की टीम 5 विकेट से मैच हार गई। स्कोरर और उद्घोषक राकेश बिष्ट थे।

आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकते हैं ये 5 टेस्टी हेल्दी स्‍नैक्‍स
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments