HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : रानीधारा मार्ग में रविवार को शुरू होगा मिट्टी हटाने...

Almora News : रानीधारा मार्ग में रविवार को शुरू होगा मिट्टी हटाने का काम

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। रानीधारा मार्ग में पड़े मिट्टी के ढेर इस रविवार से हटाये जाने का काम शुरू हो जायेगा। साथ ही लोनिवि प्रांतीय खंड से यहां प्रस्तावित कार्य को भी जल्द शुरू कराने हेतु वार्ता की जायेगी। यह आश्वासन नगर पालिका के ईओ ने कार्यालय पहुंचे शिष्टमंडल को दिया है।

दरअसल, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी और लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह ‘मोनू’ के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल आज बुधवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी से मिला। जिसमें रानीधारा रोड की समस्याओं को लेकर वार्ता की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि रानीधारा रोड का टेंडर प्रांतीय खंड द्वारा हो गया है। किन्हीं कारणों से ठेकेदार द्वारा कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है। जब तक ठेकेदार द्वारा कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है तब तक उस रोड में जो काफी मिट्टी पड़ी हुई है और जगह-जगह पर गड्ढे हैं। उसे हटाकर गड्ढों को भरने का काम शुरू करवा दिया जाये।

अधिशासी अधिकारी ने कहा कि रविवार को सड़क मार्ग में जो मिट्टी अनावश्यक रूप से रखी गई है। उसको हटाने का कार्य जेसीबी द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा जल्द ही प्रांतीय खंड के अधिकारियों से भी वार्ता कर संबंधित ठेकेदार को शीघ्र अति शीघ्र रोड बनाने के लिए निर्देशित करने का आग्रह किया जायेगा।

शिष्टमंडल में भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह ‘मोनू’, बद्रेश्वर वार्ड के सभासद मनोज जोशी, अल्प संख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष सलमान अंसारी, पियूष कुमार, राजेंद्र प्रसाद आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments