HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: न्यू कलक्ट्रेट का सुगम पैदल मार्ग ध्वस्त, दो मकानों का खतरा

अल्मोड़ा: न्यू कलक्ट्रेट का सुगम पैदल मार्ग ध्वस्त, दो मकानों का खतरा

ADVERTISEMENTS

👉 एडवोकेट जमन सिंह बिष्ट एवं प्रधान किशन सिंह ने उठाई तत्काल मार्ग दुरुस्त करने की मांग

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां नवीन कलेक्ट्रेट जाने वाला पैदल मार्ग बीते दिनों हुई बारिश से पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गया है। क्षतिग्रस्त स्थल से सटे दो भवनों को भी खतरा पैदा हो गया है।

बीते 5 एवं 6 अगस्त को हुई अतिवृष्टि न्यू कलक्ट्रेट जाने वाला आसान पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुका है। जिससे इस मार्ग से आवाजाही प्रभावित हो चुकी है। वहीं करीब के दो भवनों को खतरा पैदा हुआ है। इधर, कई लोगों ने प्रशासन से अविलंब को मार्ग को दुरुस्त करने की मांग उठाई हैं, ताकि लोगों को सुविधा हो और खतरा टले। एडवोकेट जमन सिंह बिष्ट, बाड़ी के प्रधान किशन सिंह बिष्ट आदि का कहना है कि लगभग दो साल से जिला विकास प्राधिकरण की ओर से नवीन कलक्ट्रेट के समीप ही स्यालीधार मोटरमार्ग पर पार्किंग बनाने का कार्य करवाया जा रहा है। पार्किंग के लिए करीब 30 से 40 फिट पहाड़ खोदा गया है और अब दीवार बनाई जा रही है। उनका कहना है कि इस पहाड़ी के कटान के बाद से ही जमीन खिसकते रही और अब पूरा रास्ता समेत भवनों की बाउंड्री वॉल गिर चुकी है। वहीं भविष्य के लिए खतरा पैदा हो गया है। जिन घरों की वाउंड्री वॉल ढही है, अब संबंधित परिवारों के लोगों का घर से बाहर आना जाना प्रभावित हो गया है। उन्होंने मामले पर तत्काल संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments