HomeUttarakhandAlmoraALMORA BREAKING NEWS: घर से बाजार निकली नाबालिग लड़की रहस्यमय ढंग से...

ALMORA BREAKING NEWS: घर से बाजार निकली नाबालिग लड़की रहस्यमय ढंग से लापता, परिजन परेशान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिले के थाना दन्या अंतर्गत निवासी एक नाबालिग लड़की रहस्यमय ढंग से गायब है, जो घर से दन्या बाजार निकली थी, लेकिन तीन दिन में भी उसका पता नहीं चल सका। तहरीर की कहानी से मामला गंभीर प्रतीत हो रहा है और मामला एक पहेली सा बना है। लड़की के चचेरे भाई ने दन्या थाने में तहरीर दी है।
लड़की के चचेरे भाई द्वारा दन्या थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक लड़की गत 9 जनवरी की सुबह घर से दन्या बाजार गई थी। उसी दिन शाम को करीब 6 बजे लड़की के भाई के पास दन्या निवासी एक टैक्सी ड्राइवर का फोन आया। जिसने बताया कि वह उसकी बहिन को मेलगांव छोड़ दूं। मगर काफी इंतजार के बाद भी उसकी बहन घर नहीं पहुंची। इसके बाद फिर उस व्यक्ति को फोन किया, तो उसकी तरफ से जवाब मिला कि तेरी बहन को दन्या में छोड़ दिया था। तहरीर में कहा है कि सभी संभावित स्थानों पर उसे तलाश​ लिया है, मगर कहीं भी पता नहीं चल पाया। अगले दिन यानी 10 जनवरी को दन्या जाकर टैक्सी ड्राइवर से संपर्क किया, तो उसने बताया कि उसकी बहन को अपनी गाड़ी में अल्मोड़ा ले गया था और वापसी में मनीआगर के पास छोड़ दिया था और मनीआगर में एक अल्टो कार में कुछ लोग उसे ले गए। आज तीसरे दिन तक लड़की का कोई पता नहीं चला। ऐसे में परिजन बेहद आशंकित हैं। यह मामला एक पहेली सा बना है। तहरीर में पुलिस से उचित कानूनी कार्रवाई कर लड़की को बरामद करने की गुहार लगाई गई है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments