👉 हर्षोल्लास के साथ ही रामकृष्ण परमहंस की 191वीं तिथि पूजा
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: गुरुवार को रामकृष्ण कुटीर अल्मोड़ा में भगवान रामकृष्ण परमहंस की 191वीं तिथि पूजा हर्षोल्लास की गई। प्रातः साधुजनों ने मंगल आरती और वैदिक मंत्रोच्चार किया, जबकि इसके बाद होम के साथ ही भक्तजनों ने पुष्पांजलि दी।

राजकीय शिशु सदन, नारी निकेतन, किशोर बाल गृह के बच्चों ने मनमोहक भजन प्रस्तुत किये। शारदा मठ की तरफ से ऊनी कपड़ों तथा रामकृष्ण कुटीर के स्वर पुस्तकों का स्टॉल लगाया गया। कार्यक्रम में देश के कई हिस्सों से साधुजन तथा भक्तजनों ने हिस्सा लिया। दोपहर भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। आगंतुक नागरिकों का अभिनंदन किया गया। आश्रम अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद महाराज ने अपने संदेश में कहा कि रामकृष्ण देव का जीवन संदेश ईश्वर के प्रति हम सबको अग्रसर करने में सर्व उपयोगी है। उन्होंने कहा कि भौतिकता और प्रतिस्पर्धा के इस जीवन में ठाकुर हम निर्देशित और प्रेरित करते हैं। आज जब दुनिया भौतिकता की ओर यंत्रवत आकर्षित हो रही है, तब रामकृष्ण परमहंस का करुणा, प्रेम, मानव सेवा का भाव ज्यादा प्रासंगिक हो जाता है।

