HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : नृसिंहबाड़ी में माघी खिचड़ी का आयोजन कल, प्रसाद ग्रहण करें

अल्मोड़ा : नृसिंहबाड़ी में माघी खिचड़ी का आयोजन कल, प्रसाद ग्रहण करें

ADVERTISEMENTS

✒️ रविवार दोपहर 01 बजे से किशन दास जूनियर हाई स्कूल में होगा आयोजन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

प्रतिवर्ष की तरह इस साल भी यहां किशन दास जूनियर हाई स्कूल नृसिंहबाड़ी, अल्मोड़ा में माघ माह की खिचड़ी का आयोजन रविवार 22 जनवरी, 2023 को दोपहर 01 बजे से किया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि नृसिंहबाड़ी में वर्ष में एक बार माघ माह खिचड़ी का आयोजन किया जाता है। खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण करने काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इस पवित्र माह में इस आयोजन का विशेष महत्व है। कल रविवार 22 जनवरी, 2023 को दोपहर 01 बजे से किशन दास जूनियर हाई स्कूल नृसिंहबाडी़, अल्मोड़ा में माघी खिचड़ी का आयोजन होगा। आयोजकों ने तमाम श्रद्धालुजनों से आयोजन स्थल में पहुंच खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।

ज्ञातव्य हो कि हिंदू धर्म में सर्वाधिक प्रिय और पवित्र माघ माह होता है। धार्मिक दृष्टिकोण से माघ मास का बहुत अधिक महत्व है। यही वजह है कि प्राचीन पुराणों में भगवान नारायण को पाने का सुगम मार्ग माघ मास के पुण्य स्नान को बताया गया है। माघ मास में खिचड़ी, घृत, नमक, हल्दी, गुड़, तिल का दान करने से महाफल प्राप्त होता है।

अल्मोड़ा में यहां लगा नेत्र शिविर, उमड़ी मरीजों की भीड़

उत्तराखंड बोर्ड में अब 80 नंबर की परीक्षा, बदला प्रश्नपत्रों का पैटर्न
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments