HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: पौने तीन लाख कीमत की अवैध स्मैक बरामद, तस्कर दबोचा

अल्मोड़ा: पौने तीन लाख कीमत की अवैध स्मैक बरामद, तस्कर दबोचा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां नशे के विरुद्ध जीरो टालरेंस की नीति के तहत पुलिस का नशा तस्करों पर लगाम कसने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में यहां पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने करीब पौने तीन लाख रुपये कीमत की 8.75 ग्राम स्मैक बरामद की है और एक तस्कर को दबोचा है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

यहां कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय व प्रभारी एसओजी निरीक्षक भुवन जोशी के साझा नेतृत्व में टीम ने चेकिंग के दौरान बीते मंगलवार रात अल्मोड़ा के हीराडुंगरी चौराहे के पास 32 वर्षीय युवक अक्षय सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी पूर्वी पोखरखाली, अल्मोड़ा के कब्जे से 08.75 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई और युवक को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। पुलिस ने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत 2,62,500 रुपये है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक कृष्ण कुमार, कांस्टेबल विमल टम्टा, राजेश भट्ट, राकेश भट्ट व इरशाद उल्ला शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments