मनोज सिंह करायत की शानदार शतकीय पारी
CNE REPORTER, अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा के हेमवती नंदन बहुगुणा जिला खेल मैदान में रविवार को एक रोमांचक क्रिकेट मुकाबला खेला गया। यह मैच अल्मोड़ा पुलिस और अल्मोड़ा होमगार्ड्स की टीमों के बीच आयोजित हुआ, जिसमें अल्मोड़ा होमगार्ड्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अल्मोड़ा पुलिस को 7 विकेट से पराजित कर दिया।

इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा ने उपस्थित टीमों का हौंसला बढ़ाया और उत्साहपूर्वक मैच खेला। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अल्मोड़ा पुलिस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 187 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। पुलिस टीम के बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए रन गति बनाए रखी और होमगार्ड्स के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।
Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!
उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।
पूरी खबर पढ़ेंलक्ष्य का पीछा करने उतरी अल्मोड़ा होमगार्ड्स की टीम ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया। टीम के ओपनर बल्लेबाज मनोज सिंह करायत ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए नाबाद 120 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस शतकीय पारी की बदौलत होमगार्ड्स की टीम ने मात्र 14 से 15 ओवरों के बीच ही 187 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।
मनोज सिंह करायत की दमदार बल्लेबाजी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और विपक्षी गेंदबाजों को पूरी तरह दबाव में ला दिया। उनकी पारी को मैच का मुख्य आकर्षण माना गया।
अल्मोड़ा होमगार्ड्स की इस शानदार जीत पर खेल प्रेमियों, अधिकारियों और उपस्थित दर्शकों ने टीम को जमकर बधाइयाँ दीं। मैच के दौरान खेल भावना, अनुशासन और उत्साह का बेहतरीन नजारा देखने को मिला।
यह मुकाबला न केवल खिलाड़ियों के लिए उत्साहवर्धक रहा, बल्कि स्थानीय स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक सकारात्मक पहल साबित हुआ।










