HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : साह—चौधरी समाज का होलिकोत्सव, मनमोहक कार्यक्रम

अल्मोड़ा : साह—चौधरी समाज का होलिकोत्सव, मनमोहक कार्यक्रम

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

कुंदन लाल साह स्मारक प्रेक्षागृह में आज साह—चौधरी समाज की ओर से महिला होलिकोत्सव का आयोजन हुआ। वहीं यहां नृसिंह कल्याण परिषद में भी महिलाओं का होली कार्यक्रम हुआ।

साह—चौधरी समाज के होलिकोत्सव का उद्घाटन वरिष्ठ महिला संरक्षक रक्षा साह, करूणा साह, सुशीला साह, राधिका साह, पूर्व अध्यक्ष श्याम लाल साह, लक्ष्मी लाल साह, सुंदर लाल चौधरी व अध्यक्ष प्रभात साह द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। जिसके बाद सिद्धि को दाता गणेश वंदना के साथ होली का शुभारम्भ किया गया।

महिला कल्याण समिति नृसिंहबाड़ी में आयोजित होली कार्यक्रम

महिलाओं द्वारा गायी गई होली ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद स्थानीय महिलाओं की ओर से स्वांग भी रचा गया। इस मौके पर साह—चौधरी समाज के अध्यक्ष प्रभात साह, महासचिव उदय राज साह, सह सचिव दीपक साह, पूर्व महासचिव शरद लाल साह, स्मारक प्रेक्षागृह के संचालक सुदर्शन लाल साह, हर्षवर्धन चौधरी, बीपी साह, ललित चौधरी, दिनेश चंद्र साह, पवन साह, मीडिया प्रभारी हिमांशु साह, संजय साह, ​अनिमेष साह, डॉ. इला साह, मुन्नी साह, पूजा साह, भावना साह, किरन साह, विनीता साह, सविता साह, नीमा साह, निर्मला साह, शांति साह, सुनीता साह, निर्मला साह, जानकी चौधरी, यादवेंद्र साह, रजत साह, देवाशीष साह, राजेश साह, अभय राज साह, अजय साह आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments