HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : मेजर ध्यानचंद जयंती के उपलक्ष्य में हॉकी प्रतियोगिता शुरू

अल्मोड़ा : मेजर ध्यानचंद जयंती के उपलक्ष्य में हॉकी प्रतियोगिता शुरू

ADVERTISEMENTS

🏑 शारदा पब्लिक स्कूल व अल्मोड़ा स्टेडियम के मध्य पहला मैच

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां हेमवती नन्दन बहुगुणा स्पोर्टस स्टेडियम अल्मोड़ा में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द के जन्म दिवस (राष्ट्रीय खेल दिवस) के उपलक्ष्य में हॉकी प्रतियोगिता शुरू गई है। फाइनल 29 अगस्त को होगा।

खेल निदेशालय उत्तराखण्ड, देहरादून व जिला प्रशासन के सहयोग से जिला खेल कार्यालय, अल्मोड़ा के द्वारा आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में 06 टीमों के द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। प्रतियोगिता मेजर ध्यान चंद जयंती के दिवस तक यानी 29 अगस्त, 2022 तक खेली जायेगी। प्रतियोगिता के सभी मैच लीग पद्धति में खेले जा रहे हैं।

आज हॉकी प्रतियोगिता का पहला उद्घाटन मैच शारदा पब्लिक स्कूल v/s अल्मोड़ा स्टेडियम के मध्य खेला गया। जिसमें शारदा पब्लिक स्कूल ने 02 गोल दागे। शारदा पब्लिक स्कूल की ओर से मयंक व दक्ष के द्वारा 01-01 गोल दागे गये।

इससे पूर्व हॉकी प्रतियोगिता शुभारम्भ मुख्य अतिथि राजेन्द्र सिंह बोरा (वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी) तथा प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बनग्याल द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। सभी गणमान्य व्यक्तियों का हॉकी के खिलाड़ियो द्वारा स्वागत किया। इसके उपरांत अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद किया एवं सभी खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर बधाई दी गई। इस अवसर पर हरीश कनवाल, पंकज टम्टा, जीवन प्रकाश, दीपक वर्मा, भूपाल सिंह चिलवाल, दीपक वर्मा, गणेश शाही, हरीश गोस्वामी, गीता बिष्ट, राजेश खोलिया, प्रेम सिंह रावत, कृष्ण कुमार टम्टा, योगेश कुमार आदि खेल प्रेमी उपस्थित थें। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में रितिक राज, कुंदन सिंह कनवाल, कविता बोरा, मनोज कनवाल, दीपक शाही, अनीता पवार आदि रहे। इससे पूर्व प्रतियोगिता का संचालन लता साह द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments