HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: 41 वर्षों की लंबी सेवा के बाद सूचना विभाग से हरीश...

अल्मोड़ा: 41 वर्षों की लंबी सेवा के बाद सूचना विभाग से हरीश बिष्ट सेवानिवृत्त

► व्यवहार व कार्यशैली को प्रेरणादायी बताया, पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिला सूचना कार्यालय अल्मोड़ा में कार्यरत टेक्निकल सहायक हरीश सिंह बिष्ट गुरूवार को 41 सालों की लंबी सफल सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए हैं। लोकप्रिय, व्यवहारकुशल एवं समर्पित कार्यशैली वाले बिष्ट को सूचना कार्यालय में आज पूरे स्टाफ व पत्रकारों ने भावभीनी विदाई दी। साथ ही उनके दीर्घायु होने सहित सुखी व स्वस्थ जीवन की कामना की।

सूचना कार्यालय में एक सादगीपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी सुन्दर गौतम समेत कार्यालय के समस्त स्टाफ एवं स्थानीय पत्रकारों ने हरीश बिष्ट की कार्यशैली, व्यवहार व सेवा में सक्रिय योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी सेवाओं के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।विदाई समारोह में सेवानिवृत्त हरीश बिष्ट को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की गई। उन्हें प्रतीक चिह्न भी भेंट किए गए। इस मौके पर अपने उद्बोधन में हरीश सिंह बिष्ट ने सभी अधिकारियों, सहयोगियों व पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान सभी का अच्छा सहयोग एवं स्नेह प्राप्त हुआ। इस दौरान छोलिया नृतकों के दल नृत्य पेश किया और पूरे स्टाफ व पत्रकारों ने छोलिया नृतकों की टीम के साथ सेवानिवृत्त हरीश बिष्ट को कार्यालय से सड़क तक छोड़कर उनके गांव के लिए विदा किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments