HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच यहां दरका पहाड़, सड़क पर भारी मलबा, मार्ग बंद

अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच यहां दरका पहाड़, सड़क पर भारी मलबा, मार्ग बंद

ADVERTISEMENTS

⏩ सड़क के दोनों ओर लगी वाहनों की भारी कतार, यातायात अवरूद्ध

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/खैरना

यहां क्वारब से चोपड़ा के बीच अचानक पहाड़ी में भूस्खलन के चलते सड़क मार्ग जाम हो गया है। सड़क पर पहाड़ से पत्थर व बोल्डर लगातार गिर रहे हैं, जिससे दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। संबंधित निर्माण कंपनी भारी मशीनों के साथ मौके पर पहुंच चुकी है और सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की भारी कतार लगी है, जिससे लोग बहुत बेहाल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे में संबंधित निर्माण कंपनी द्वारा सड़क चौड़ीकरण व रखरखाव का काम चल रहा है। पहाड़ में रूक-रूक कर बारिश भी हो रही है। जिसके चलते आज क्वारब से चोपड़ा के बीच अचानक पहाड़ दरकने से भारी मलबे के साथ विशाल बोल्डर सड़क मार्ग पर गिर गये। जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना मिलने पर क्वारब चौकी इंचार्ज बालकृष्ण आर्य व गोविंदी टम्टा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और संभावित दुर्घटना की आशंका को देखते हुए इस मार्ग पर यातायात रूकवा दिया गया है। जिसके चलते एक तरफ खैरना व दूसरी तरफ अल्मोड़ा की ओर से आने वाले यात्री वाहनों की लंबी कतारें काफी दूर तक लग गई हैं। इधर एनएच व निर्माण कंपनी के पीएम अरविंद गुप्ता, तय्यब खान सहित तमाम अधिकारी मौके पर ही जुटे हुए हैं। फिलहाल यहां खतरे का सबब बना एक विशाल बोल्डर हटाया जाना है। सड़क मार्ग देर शाम तक ही खुलने की उम्मीद है। मौके पर सीएनई संवाददाता मौजूद हैं। अपडेट दिया जायेगा।

लैंडस्लाइड का कारण पहाड़ी काटे जाने के दौरान हुई घटना है। जब पहाड़ को काटा जा रहा था तब पूरी पहाड़ी ही दरक गई और भारी मलबा सड़क पर आ गया। वहीं एक बड़ा सा बोल्डर पहाड़ में अटक गया है, जो खतरे का सबब बना हुआ है। खैरना के वाहनों को खैरना पर ही रोक दिया गया है। क्वारब रामगढ़ होते हुए से ट्रेफिक डाइवर्ट किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments