HomeUttarakhandAlmoraलेटस्ट न्यूज : सुबह खुला, दोपहर बंद हुआ, सांय होते—होते पुन: खुला...

लेटस्ट न्यूज : सुबह खुला, दोपहर बंद हुआ, सांय होते—होते पुन: खुला अल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल/अल्मोड़ा

अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग अतिवृष्टि के बाद से बार—बार बाधित हो रहा है। एनएच पर कई ​स्थानों पर पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है। सुबह के समय यह मार्ग खुल गया, फिर दोपहर बाधित हुआ। अब लेटस्ट जानकारी यह है कि अब यह मार्ग एक बार​ फिर यातायात के लिए खोल दिया गया है।

पुलिस प्रशासन द्वारा बताया गया कि मेंढक पत्थर भवाली से झूलापुल के पास सड़क में बड़ा पत्थर आने से राजमार्ग पूर्णरूप बन्द करना पड़ा। उक्त मार्ग को खोलने हेतु पत्थरों पर ब्लॉस्ट किये गये। जिस कारण कुछ समय के लिए रूट डायवर्ट करना पड़ा। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत भवाली से आने वाले यात्रीगण व वाहन चालक रामगढ़ से क्वारब होते हुए अपने गंतव्य स्थान को भेजे गये। वहीं क्वारब से आने वाले यात्री, वाहन मुक्तेश्वर से रामगढ़ होते अपने गंतव्य स्थान भेजे गये।

वहीं नैनीताल—हल्द्वानी मार्ग मठ हाउस ज्योलीकोट के पास मार्ग में एक विशालकाय पत्थर से आने के कारण यातायात को कुछ समय के लिये रोका गया। इसे जेसीबी के माध्यम से हटाया गया। डीजीपी अशोक कुमार द्वारा नैनीताल के आपदा प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर आपदा—बचाव कार्यों की समीक्षा की गई। फिलहाल विशाल पत्थरों को हटाने के बाद पुन: मार्ग का खुलना संतोषप्रद स्थित है, लेकिन अभी भी मार्ग की जो हालत है उसमें यह नहीं कहा जा सकता कि कब क्या अप्रत्याशित दिक्कत पुन: आ जाये।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments