HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पशु चारा लेने जंगल गई महिला पर झपटा गुलदार, घायल

अल्मोड़ा : पशु चारा लेने जंगल गई महिला पर झपटा गुलदार, घायल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर

चनौदा क्षेत्र अंतर्गत शैल गांव में पशु चारा लेने जंगल गई एक महिला पर घात लगाये बैठे गुलदार ने हमला कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस शैल गांव से कुछ महिलाएं नित्य की तरह पशु चारा एकत्रित करने के लिए बुगाड़ के जंगल में गई थीं। इन महिलाओं में 25 साल की नीमा भाकुनी पत्नी राजेंद्र सिंह भी शामिल थी। सभी महिलाएं पिरूल काट रही थीं। इसी बीच नीमा पर घात लगाए बैठे एक गुलदार ने हमला कर दिया। इसी बीच अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार उसे छोड़ भाग गया। महिला के सिर, मुंह और पीठ में उसने अपने पंजे गाड़ दिये, जिससे वह लहूलुहान हो गयी।

जिसके बाद महिला को निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर ले जाया गया। जहां उपचार के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद से क्षेत्र में गुलदार की जबरदस्त दहशत है। महिलाओं का जंगल घास लेने के लिए जाना दुश्वार हो चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने व घायल को उचित मुआवजा दिये जाने की मांग की है।

Uttarakhand : आप ने जारी किया ‘वचन पत्र’, कहा- घोषणा पूरी न हो तो कर सकते हैं मुकदमा

Almora : उत्तराखंड में कांग्रेस के पास कोई नेता नहीं, सिर्फ दो भाई—बहन घूम रहे : मोदी

लालकुआं : दिल्ली से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments