HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : बकरी चराने गई महिला पर झपटा गुलदार, हायर सेंटर रेफर

अल्मोड़ा : बकरी चराने गई महिला पर झपटा गुलदार, हायर सेंटर रेफर

ADVERTISEMENTS

⏩ बड़े साहस से गुलदार से भिड़ गई दो महिलाएं

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत/अल्मोड़ा/भिकियासैंण

यहां आज शुक्रवार को घर से कुछ ही दूरी पर एक 48 वर्षीय महिला पर गुलदार ने प्राणघातक हमला कर दिया। महिला को पहले सीएचसी भतरौजखान ले जाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रानीखेत के लिए रेफर कर दिया गया है, जहां चिकित्सक महिला के उपचार में जुटे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना भिकियासैंण तहसील के भतरौजखान कस्बे के निकटवर्ती दनपौ गांव में हुई है। तहसीलदार निशा रानी ने बताया कि दन्पो निवासी खष्टि देवी उम्र 48 साल पत्नी पूरन सिंह पर गांव के पास ही आज दोपहर 12.30 बजे एक गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाद स्थानीय लोग उसे घायल अवस्था में सीएचसी भतरौजखान ले गये, जहां से उसे अब हायर सेंटर रानीखेत के लिए रेफर कर दिया गया है।

इधर रानीखेत संवाददाता के अनुसार महिला को यहां नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया है। यहां उनके साथ उनके पति पूरन सिंह व बहू हेमा रावत पहुंचे हैं। घटनाक्रम के अनुसार करीब सवा बारह बजे दो महिलाएं बकरी चराने घर के पास ही जंगल गई थी। तभी घात लगाये एक गुलदार ने हमला बोल दिया। वह खष्टी देवी के साथ आई महिला पर पहले झपटा, लेकिन जब खष्टी देवी ने उसे पत्थर मारे तो वह उन पर ही झपट गया। गुलदार ने उनके हाथ, पांव व चेहरे पर पंजे मारकर उन्हें घायल कर दिया। इस बीच शोर मचाने व पत्थरों से गुलदार पर लगातार यह महिलाएं हमला करती रहीं। जिसके चलते गुलदार जंगल में वापस भाग गया। डॉक्टरों के अनुसार महिला के दोनों हाथ, दायें पैर और नाक में गंभीर चोटें आई हैं, गुलदार ने महिला के दायें हाथ में दांत लगा गहरा जख्म दे दिया है। इसके बावजूद अब उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर है।

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने के फायदे | Multani Mitti
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments