👉 ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें प्रधानाचार्य डा. कपिल नयाल के नेतृत्व में शिक्षकों व छात्रों ने विविध प्रजातियों के पौधे रोपे।
इस मौके पर प्रधानाचार्य डा. नयाल ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला और रोपे गए पौधों के संरक्षण पर जोर दिया। कार्यक्रम के तहत अशोक, भीमल, गुलमोहर, पीपल, ओक, पारिजात, अमरूद, नींबू आदि विभिन्न प्रजाति के छायादार और फलदार पौधे रोपित किए। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवायोजन के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निर्मल कुमार पंत, संजय पांडे, मदन सिंह, टीडी भट्ट, धन सिंह धौनी, भावना वर्मा, हिमांती टम्टा, भगवत सिंह बगड्वाल, विक्रम चंद्र आदि मौजूद रहे।

