बागेश्वर: बैसानी गांव के ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, 15 दिन में पुल न बनने पर आंदोलन की चेतावनी
ADVERTISEMENTS
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लाक के ग्राम कटारमल के प्रशासक बलवीर सिंह बिष्ट की पहल पर ग्रामवासियों की ओर से आगामी चैत्र नवरात्र में गांव के देवी मंदिर में श्रीमद देवी भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जो 30 मार्च से शुरू होगा और इसका पारायण यज्ञ पूर्णाहुति और भव्य भंडारे के साथ 7 अप्रैल को होगा।
प्रशासक बिष्ट ने बताया कि पहले दिन भव्य कलश यात्रा के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ होगा। यह कलश यात्रा कटारमल से निकटवर्ती तुंगेश्वरी मंदिर तक निकाली जाएगी। नित्य पूजा व यज्ञ के साथ दोपहर एक बजे से संगीतमय कथा शुरू होगी। इसमें कथा वाचक हीरा बल्लभ शास्त्री होंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में इस आयोजन में शिरकत कर पुण्य कमाने की अपील की है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।