HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : कोरोना विस्फोट ने उड़ा दी नींद, 52 कोरोना पॉजिटिव, एक...

अल्मोड़ा : कोरोना विस्फोट ने उड़ा दी नींद, 52 कोरोना पॉजिटिव, एक प्राइवेट क्लीनिक के डॉक्टर, महिला अस्पताल के फार्मासिस्ट सहित तमाम लोग संक्रमित, राजपुरा मोहल्ले में चस्पा दिए नोटिस

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। यहां आज कोरोना विस्फोट ने लोगों ने नींद उड़ा दी है। आज सर्वाधिक 52 कोरोना संक्रमित पाये गये, जिनमें सामान्य जन के अलावा आईटीबीपी के लगभग तीन दर्जन जवान भी शामिल हैं। वहीं राजपुरा मोहल्ले में कोरोना पाजिटिव पाये जाने के कारण वहां नोटिस चस्पा दिये गये हैं। मोहल्ले को लोगों को बेहद जरूरी कार्य से ही बाहर निकलने की सख्त हिदायत ​दी गई है। आदेश के उल्लंघन पर धारा 188 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी जारी कर दी गई है। जिसके साथ ही जनपद में एक्टिव केसों की संख्या 135 हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि गत दिवस यहां कोसी स्थित आईटीबीपी कैंप कार्यालय में क्वारंटीन किए गए कई जवानों के सैम्पल रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जिसके बाद आज दोपहर तक अफवाहों का बाजार गर्म रहा। सीएमओ ने जहां 34 कोरोना पॉजिटिव बताए, वहीं आईटीबीपी के डीआईजी ने किसी संख्या की स्पष्ट रूप से पुष्टि नही की। जिस कारण दिन भर अनिश्चिता की स्थिति बनी रही। वहीं शाम के समय आई कोरोना रिपोर्ट में जनपद स्तर पर मीडिया को बताया गया है कि आज कुल 52 कोरोना पाजिटिव मिले हैं। एक निजि क्लीनिक के चिकित्सक सहित तमाम लोग संक्रमित हो चुके हैं। महिला अस्पताल का एक अन्य फार्मासिस्ट संक्रमित हो गया है। कोरोना संक्रमण की चपेट में आये लोगों की उम्र 18 से 65 साल के बीच है। आज की तारीख तक जनपद में कुल 529 कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। जिनमें से 392 स्वस्थ हो गये तथा एक्टिव केस 135 हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments