HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पटवारी पेपर लीक होने पर कांग्रेस लाल, फूंका सीएम धामी...

अल्मोड़ा : पटवारी पेपर लीक होने पर कांग्रेस लाल, फूंका सीएम धामी का पुतला

ADVERTISEMENTS

✒️ मामले की सीबीआई जांच की मांग

अल्मोड़ा। पटवारी प्रवेश परीक्षा का पेपर लीक होने के प्रकरण पर आज कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही जबरदस्त नारेबाजी के साथ सीएम का पुतला दहन भी किया गया। सभा में मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग भी रखी।

अब तक हुए पेपर लीक प्रकरणों की सीबीआई से करायें जांच : गुड्डू

चौघानपाटा में कांग्रेसजनों ने धामी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार सुनियोजित षडयंत्र रचकर प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार ने पहले अधीनस्थ चयन आयोग के माध्यम से युवाओं को छलकर हाकम सिंह जैसे अपने बीजेपी के कार्यकर्ताओं को मजबूत किया, वहीं अब प्रदेश के लोक सेवा आयोग संस्था के माध्यम से पटवारी परीक्षा कराकर उसे भी लीक करा दिया। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश धामी सरकार में नैतिकता बची है, तो संपूर्ण पेपर लीक घटनाओं की सीबीआई जांच कराकर जनता के समक्ष सच को आगे लायें।

जन विश्वास खो चुकी है धामी सरकार : प्रदीप टम्टा

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एंव पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार उत्तराखंड की जनता के समक्ष अपना जन विश्वास खो चुकी है। सरकार की निर्णय शक्ति शून्य हो चुकी है। बेरोजगार युवाओं के विश्वास के साथ लगातार छल करके धामी सरकार युवाओं को रोजगार दिलाने में असफल हो गयी है। धामी सरकार के कारनामों के बाद बीजेपी का राष्ट्रीय संगठन मुख्यमंत्री बदलकर जनता के बीच पुराने कारनामों पर अब पर्दा डालने की कोशिश में है।

युवाओं के साथ भद्दा मजाक : लता तिवारी

महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि आज युवा प्रतियोगी युवक युवतियां पेपर लीक के बाद बड़े तनाव में हैं। धामी सरकार ने युवाओं के भविष्य के साथ भद्दा मजाक किया है। जिसका जवाब आने वाले समय में युवा वर्ग अवश्य देगा।

युवाओं के साथ बड़ा छल : पूरन रौतेला

नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि धामी सरकार ने युवाओं के साथ बड़ा छल करके उन्हें रोजगार नहीं देने का षड्यंत्र रच रही है, जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती हैं।

आम जन के बीच जायेगी कांग्रेस, खोलेगी सरकार की पोल : त्रिलोचन जोशी

पूर्व प्रांतीय सचिव त्रिलोचन जोशी ने कहा कि धामी सरकार पेपर लीक जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति करके युवाओं के भविष्य के साथ बड़ा षड्यंत्र रच रही है। प्रदेश में नकल माफियाओं का खौफ बढ़ना धामी सरकार की कानून व्यवस्था ऒर उदासीन प्रशासनिक क्षमता का परिचय आम जनता के बीच बन चुका है। धामी सरकार के पेपर लीक घटनाओं को कांग्रेस पार्टी आम जनता के बीच में ले जाकर धामी सरकार की पोल खोलेगी।

प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज गुड्डू, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, प्रदेश सचिव परितोष जोशी, सभासद सचिन आर्या, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, आशा जोशी, जया जोशी, राधा बिष्ट, जिला महामंत्री मनोज कुमार जोशी, विपुल कार्की, पंकज वर्मा, अक्तर हुसैन, वैभव पांडे, सरस्वती रेडिया, जिला पंचायत सदस्य संजय वाणी, महेंद्र बिष्ट, सहाबुद्दीन, भारत पांडे, शरद शाह, भीमा पवार, रमेश नेगी, प्रदेश सचिव रोबिन भंडारी, सुनील सिंह, मोहन देवली, ललित सतवाल, प्रदीप बिष्ट, व्यापार मंडल महामंत्री मयंक बिष्ट, महेश चंद्र आर्या, नारायण सिंह रौतेला, अली अख्तर खान, ऋतिक नयाल, गौरव वर्मा, बीडीसी परितोष जोशी, प्रकाश जोशी, विक्रम बिष्ट, दीपक नगरकोटी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments