HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : मामूली विवाद में युवक की हत्या, लकड़ी से सिर...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : मामूली विवाद में युवक की हत्या, लकड़ी से सिर पर प्रहार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

जनपद के द्वाराहाट में मामूली विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। यह मामला राजस्व क्षेत्र कफड़ा का बताया जा रहा है। मृतक व आरोपी दोनों बरेली (यूपी) के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार राजस्व क्षेत्र कफड़ा के दड़माड़ गांव में वलना रोड पर इन दिनों डामरीकरण का कार्य प्रगति पर है। इस कार्य में कई मजदूर लगाये गये हैं। बताया जा रहा है कि धनपाल यादव ने एक विकास नामक व्यक्ति के सिर पर लकड़ी के भारी गिलटे से प्रहार किया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। दोनों में चाय बनाने के दौरान विवाद हुआ। जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गया।

मृतक का फाइल फोटो

यह घटना 28 नवंबर की देर रात राजस्व क्षेत्र कफड़ा के दड़माड़ गांव की बताई जा रही है। वलना रोड पर डामरीकरण के काम में कई मजदूर लगे हैं। इन्हीं में से विकास गोस्वामी (19 साल) पुत्र कल्लूनाथ ग्राम कुडराकोटी तहसील बहेड़ी थाना नवाबगंज तथा धनपाल यादव (46 साल) निवासी सरदार नगर, तहसील आंवला थाना भमौरा के बीच 28 नवंबर की रात आठ बजे चाय बनाने के दौरान बहस हो गई। इस बीच धनपाल ने अलाव में रखी एक भारी लकड़ी से विकास गोस्वामी के सिर पर प्रहार कर दिया, जिस कारण उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार वारदात के बाद मृतक विकास के साथी मंगलवार को उसका शव लेकर चुपचाप बरेली को निकल गए। इस बीच किच्छा पहुंचने पर मृतक के पिता कल्लूनाथ और उसके भाई ने मामला उजागर कर दिया। जिसके बाद शव को मंगलवार की देर रात सीएचसी द्वाराहाट लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज बुधवार को मृतक का पोस्टमार्टम किया गया। कफड़ा के राजस्व उप निरीक्षक खीम सिंह नेगी के अनुसार मृतक के मृतक के परिजनों की ओर से प्राथमिक दर्ज करा दी गई है। अग्रिम कार्रवाई गतिमान है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments