HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : सेना की भर्ती शुरू नहीं होने से युवाओं में...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : सेना की भर्ती शुरू नहीं होने से युवाओं में उबाल, जुलूस—प्रदर्शन कल

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

प्रदेश में दो साल से सेना भर्ती नहीं होने से भर्ती की बाट जोह रहे बेरोजगार युवाओं में तीव्र रोष व्याप्त है। आज शुक्रवार को आयोजित बैठक में तय हुआ कि भर्ती शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर कल 07 मई को नगर क्षेत्र में जुलूस—प्रदर्शन किया जायेगा।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सेना की भर्ती नहीं होने से युवा वर्ग ने फैसला लिया कि अब आंदोलन की राह पकड़ी जायेगी। तय हुआ कि इस आंदोलन की शुरुआत एक जुलूस से की जायेगी। उन्होंने सभी युवाओं से प्रस्तावित आंदोलन में बढ़चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि कल शनिवार 07 मई, 2022 को अल्मोड़ा के चौघानपाटा से एक जुलूस मुख्य बाजार से होते हुए निकाला जाएगा। उसके बाद आंदोलन की अग्रिम रणनीति बनाई जायेगी। बैठक में गणेश नेगी, राहुल अधिकारी, रजत मेहरा, अंकित बिष्ट, मुकेश बिष्ट, सागर बिष्ट, उज्ज्वल जोशी, कमलेश डंगवाल, रितेश कुमार, निशांत पाण्डेय, भुवन मेहरा, कमलेश तिवारी, योगेश दानू, सागर प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments