HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : टैक्सी चालक ने घर पर खाया जहर, अस्पताल में...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : टैक्सी चालक ने घर पर खाया जहर, अस्पताल में मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

सामेश्वर तहसील के अझौड़ा-खर्कवाल गांव में एक युवक ने अपने घर पर ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे गम्भीर अवस्था में निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। यह युवक पेशे से टैक्सी चालक है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए यहां अल्मोड़ा जिला मुख्यालय लाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को ग्राम पंचायत अझौड़ा-खर्कवाल गांव में टैक्सी चालक नंदन सिंह खर्कवाल उम्र 35 साल पुत्र आनंद सिंह खर्कवाल ने ​रात के वक्त अपने घर पर ही जहर खा लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह उल्टियां करने लगे। आनन—फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल सोमेश्वर ले गये। जहां चिकित्सकों द्वारा उसका जीवन बचाने का भरकस प्रयास किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। इधर थानाख्यक्ष अजेंद्र प्रसाद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया गया है। ​मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे दिव्यांग पत्नी व एक चौदह साल की बालिका को रोता—बिलखता छोड़ गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments