HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : शहर में बीते 24 घंटे से बिजली गुल, भारी...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : शहर में बीते 24 घंटे से बिजली गुल, भारी दिक्कत

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER/अल्मोड़ा नगर व आस-पास के कई इलाकों में बीते 24 घंटे से बिजली गुल है। जिस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय कर्मचारी लाइन में आई दिक्कत को तलाशने में जुटे हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में बीती शनिवार रात करीब 9 बजे अचानक बिजली गुल हो गई।ना केवल शहर बल्कि आस-पास के तमाम ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली नहीं होने से धुप्प अंधेरा छा गया। रविवार सुबह से पावर कारपोरेशन के अधिकारी फॉल्ट ढूंढने में लगे हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई है। एसडीओ पावर कॉरपोरेशन अग्रवाल के मुताबिक स्यालीधार से आ रही 33 केवी लाइन में आए फॉल्ट के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। इस दिक्कत को ढूंढने के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। फॉल्ट मिलने पर ही स्थिति साफ हो पायेगी।

अलबत्ता बिजली नहीं होने से विद्युत संचालित सभी उपकरण ठप पड़ गए हैं और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबरदस्त ठंड के बीच भी आज सुबह लोग गीजर आदि में पानी गर्म नहीं कर पाए। कपड़ों में प्रेस आदि भी न हो सकी। इसके अलावा लगातार विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से बहुत से लोगों के मोबाइल, लैपटॉप आदि भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं।

ख़बर का अपडेट – आज रविवार शाम 4 बजे नगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू हो गई है। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments