सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा यहां जिला अस्पताल में कराये गये रैपिड टेस्ट में अस्पताल में कार्यकरत बाल रोग विशेषज्ञ कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। जिसके बाद विशेष सतर्कता बरती जा रही है और चिकित्सक के संपर्क में आये लोगों में हड़कंप है। जानकारी के अनुसार संबंधित चिकित्सक का कुछ दिनों से स्वास्थ्य खराब था, जिसके चलते उन्होंने ऐतिहायतन अपनी भी जांच करा दी। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें बेस अस्पताल भर्ती करा दिया गया है। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरसी पंत ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अब खास सावधानी बरती जा रही है और डॉक्टर के रूम में सैनेटाइजेशन का काम चल रहा है। मरीजों की भी कोरोना जांच हो रही है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।