HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : भूस्खलन की चपेट में आई जेसीबी, चालक की दर्दनाक...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : भूस्खलन की चपेट में आई जेसीबी, चालक की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। सड़क कटान के काम में लगे एक जेसीबी चालक की भूस्खलन के बाद पहाड़ से गिरे मलबे में दब जाने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मलबे में दबी जेसीबी मशीन, चालक की मौत
मलबे में दबी जेसीबी मशीन, चालक की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बृहस्पतिवार द्वाराहाट तहसील क्षेत्र में ग्राम असगोली से ग्राम पैठानी को पीएमजीएसवाई के अंतर्गत सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। सड़क निर्माण हेतु ग्राम घूने ग्राम सभा सिमलगांव तहसील द्वाराहाट में पंचघाटी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा रोड कटिंग की जा रही थी।

इस दौरान आज प्रातः करीब 8:30 बजे अचानक पहाड़ दरक गया। जिससे अचानक भूस्खलन हुआ और जेसीबी पर भारी मलवा गिर गया। जेसीबी चालक भी मशीन के साथ मलबे के भीतर दब गया।

सूचना मिलने पर तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व व थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने पाया कि चालक करतार सिंह पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम झारकुड़ी जनपद नूह हरियाणा गंभीर रूप से घायल है,जिसकी संभावित मृत्यु हो गई थी।

मौके से मलवा हटाकर गंभीर रूप से घायल चालक को CHC द्वाराहाट भेजा गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उपरोक्त को मृतक घोषित कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक जेसीबी को मलबे से निकाला जा रहा था।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments