HomeAccidentAlmora Breaking : सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मार खाई में...

Almora Breaking : सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मार खाई में जा गिरा डंपर, चालक की मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां एक अनियंत्रित डंपर सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मारता हुआ खाई में जा गिरा, जिसमें वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गये हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक ग​त देर रात घट्टी बासोट भिकियासैंण मोटर मार्ग पर डंपर संख्या यूके 04 सीए 0621 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस तेज रफ्तार डंपर ने पहले सड़क किनारे खड़ी कार को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद लगभग 250 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

📰 ताजा खबरों के लिए जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से 👉 Click Now 👈

आस—पास के लोगों ने बामुश्किल घायलों को बाहर निकाला। इस हादसे में वाहन चलाक अहमद 21 साल, पुत्र नासिर, निवासी मानिला, सल्ट ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। जबकि सलमान, निवासी टंकी चौराहा, रामनगर व उस्मान निवासी मानिला को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। रानीखेत में मृतक का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अस्पताल स्टॉफ का कहना है कि इस हादसे में डंपर चालक अस्पताल मृत अवस्था में पहुंचा था, जबकि कोई अन्य घायल अस्पताल में भर्ती नही हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments