HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : विवादित पोस्टरों ने मचा दी खलबली, राजनैतिक गलियारों में...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : विवादित पोस्टरों ने मचा दी खलबली, राजनैतिक गलियारों में चर्चा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र में तमाम सार्वजनिक स्थानों पर चिपकाये गये पोस्टरों ने राजनैतिक गलियारे में खलबली मचा दी है। पोस्टरों की चर्चा पूरे शहर में है। पोस्टरों में लिखा गया है ”मम्मी मेरा पापा कौन ?”

दरअसल, इन पोस्टरों से खलबली मचना स्वा​भाविक ही है। हालांकि पोस्टरों में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं लिखा गया है, लेकिन द्वाराहाट विधानसभा में लोग इसे विधायक महेश नेगी प्रकरण से जोड़कर देख रहे हैं। उल्लेखनीय है कि विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों कफड़ा, जालली और द्वाराहाट के अलावा कई स्थानों पर इस प्रकार का पोस्टर देखे गये हैं।

पोस्टर में एक मां दिख रही है, जिसकी गोद में एक बच्चा दिखाया गया है। पोस्टर में लिखा गया है कि,”मम्मी मेरा पापा कौन”। साथ ही लिखा है ”ऐसे में कैसे बेटी बचाओ—बेटी पढ़ाओ।” माना जा रहा है कि यह पोस्टर किसी ने रात में चिपकाये हैं। बड़ी बात तो यह है कि इन पोस्टरों में न तो प्रिंटिंग प्रेस का नाम है और न ही मुद्रक का नाम। अतएव यह कृत्य अपराध की श्रेणी में आता है।

प्रथम दृष्टया यही लगता है कि विधानसभा चुनाव जहां नजदीक आ रहे हैं, वहीं इन पोस्टरों के माध्यम से किसी ने भाजपा विधायक के लिए मुश्किलें खड़ी करने का प्रयास किया है। ज्ञात रहे कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक तरफ जहां द्वाराहाट विधायक महेश नेगी को मिली क्लीन चिट की खबर से उत्साहित होकर आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण किया जा रहा है, वहीं लगाये गये पोस्टरों ने उनकी छवि फिर धूमिल करने का प्रयास किया है। अलबत्ता यह मामला आज क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments