HomeAccidentAlmora Breaking : नदी में जा गिरी बरातियों की कार, 04 की...

Almora Breaking : नदी में जा गिरी बरातियों की कार, 04 की मौत, कई गंभीर

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा सेराघाट मार्ग पर हुए एक दर्दनाक हादसे में बारात की आल्टो कार गहरी नदी में जा गिरी। इस हादसे में 04 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। घायलों में से दो बच्चों का उपचार धौलछीना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज जनपद अंतर्गत भैंसियाछाना ब्लॉक में यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह कार संख्या यूके 18एच 6578 बारातियों को लेकर लौट रही थी। अल्मोड़ा-सेराघाट मार्ग में जमराडी बखरिया के बीच नौगांव के अचानक कार असंतुलित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बताया गया है कि यह बारात काफलीगैर बागेश्वर से बेरीनाग गयी थी और आज सुबह वापस लौट रही थी। इसी दौरान नौगांव के पास बिनसर नदी में जा गिरी।

घटना के बाद निकटवर्ती इलाकों से ग्रामीणों ने घायलों का रेस्क्यू किया। जिसके बाद प्राइवेट वाहन से सीएचसी ले गये। फिलहाल 4 लोगों की मौत की जानकारी है। जिसमें 2 महिलाए व 2 पुरुष हैं। इधर तहसीलदार व पटवारी सहित राजस्व टीम मौके पर पहुंच गयी है। घटना की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

हल्द्वानी ब्रेकिंग अपडेट : छात्र को चाकू मारने वाले तीन नाबालिग चिन्हित, 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

News Update –

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments