HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking : आप का संगठनात्मक विस्तार और फेरबदल ! मोहन सिंह...

Almora Breaking : आप का संगठनात्मक विस्तार और फेरबदल ! मोहन सिंह बिष्ट विस सचिव, संतोष गोस्वामी उपसचिव, दो पदाधिकारी हुए पदमुक्त

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

आम आदमी पार्टी अल्मोड़ा द्वारा एक ओर संगठन विस्तार करते हुए नव पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। वहीं संगठनात्मक फेरबदल के तहत दो मौजूदा पदाधिकारियों को पदमुक्त भी कर दिया गया है।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

आप ने संगठनात्मक विस्तार के तहत मोहन सिंह बिष्ट को विधानसभा अल्मोड़ा का सचिव एवं संतोष गोस्वामी को विधानसभा अल्मोड़ा का उपसचिव नियुक्त किया गया है। वहीं दो पदाधिकारियों को जिम्मेदारियों से पदमुक्त कर दिया गया है। इनमें जिला सचिव व संगठन मंत्री शामिल हैं। भविष्य में इन्हें कोई अन्य जिम्मेदारी सौंपी जायेगी।

आप की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि मोहन सिंह बिष्ट सीआरपीएफ में सेवा देने के उपरांत विगत कई वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं एवं पूर्व में समाजवादी पार्टी के साथ जिला सचिव की भूमिका में भी रहे। वहीं संतोष गोस्वामी का परिवार सैकड़ों वर्षों से चौघानपाटा अल्मोड़ा का मुख्य केंद्र रहा है।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने कहा की इनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पार्टी को एक नई ताकत मिलेगी एवं शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार जैसे मुद्दों पर आम आदमी पार्टी जो लड़ाई लड़ रही है, उसमें निश्चित रूप से जनता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। इस मौके पर आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी, आप जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, अखिलेश टम्टा, संरक्षक नंदन लाल शाह, रोहित सिंह, नीरज सिंह, संदीप नयाल, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।

इधर आम आदमी पार्टी अल्मोड़ा के दो पदाधिकारियों को मौजूदा जिम्मेदारियों से पदमुक्त कर दिया गया है। इनमें जिला सचिव व संगठन मंत्री शामिल हैं। भविष्य में इन्हें कोई अन्य जिम्मेदारी सौंपी जायेगी। आप के जिला अध्यक्ष राजीव लोचन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिला सचिव दानिश कुरैशी और अल्मोड़ा संगठन मंत्री मनोज गुप्ता को उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों से पद मुक्त कर दिया गया है। राजीव लोचन ने कहा की संगठनात्मक फेरबदल के चलते उन्हें पदमुक्त किया गया है, भविष्य में  उन्हें कोई अन्य जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने आगे बताया की ने संगठन मंत्री की नियुक्ति विचार—विमर्श के बाद जल्द ही की जाएगी। 

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments