आज शनिवार 27 मार्च को दोपहर एक बजे से देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के तत्वाधान में आज खड़ी होली का आयोजन होगा। नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ने बताया कि होली आयोजन यहां स्थानीय नगर पालिका पार्किंग शिखर चौराहे में होगा। इस खड़ी होली के आयोजकों व विशेष सहयोगियों में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक व सभासद धारानौला राजेंद्र तिवारी भी शामिल हैं। खड़ी होली शिखर तिराहे से संपूर्ण बाजार में निकलेगी। इधर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के समस्त जिला व नगर इकाई के पदाधिकारियों ने सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के समस्त होलियारों, व्यापारियों एवं समस्त संस्कृति प्रेमियों से अनुरोध है कि उक्त होली में यथा समय पहुंच कर शिरकत करें।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।