HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : एएसआई (एम) सलीम अंसारी सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

अल्मोड़ा : एएसआई (एम) सलीम अंसारी सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने आज पुलिस विभाग में कार्यरत सहायक उपनिरीक्षक (एम) सलीम अंसारी को भावभीनी विदाई दी। पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा के सभागार में तमाम पुलिस अधिकारियों व कर्मचारीगणों की मौजूदगी में विदाई समारोह का आयोजन हुआ।

एसएसपी ने सलीम अंसारी के अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत, लगन व ईमानदारी से किये गये कार्यों की सराहना की। सेवानिवृत्त जीवन में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने को कहा। इस मौके पर उनको फूल माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

उनके सेवानिवृत्त जीवन परिवार के साथ सुखद, शान्तिमय, स्वस्थ्य एवं दीर्घायु हो शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी गयी। उल्लेखनीय है कि सहायक उपनिरीक्षक (एम) सलीम अंसारी द्वारा पुलिस विभाग में अपने कार्यकाल के दौरान जनपद बागेश्वर, नैनीताल एवं अल्मोड़ा में नियुक्त रहकर 17 वर्ष, 06 माह, 15 दिवस की सेवा प्रदान की गयी।

विदाई समारोह के अवसर पर सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी, प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, निरीक्षक मदन मोहन जोशी, पीआरओ, उनि मोहित कुमार लाईन सूबेदार, प्रभारी सीसीटीएनएस उनि बरखा कन्याल, आशुलिपिक महेश कश्यप, उनि (एम) पुष्पा भट्ट, उनि (एम) हीरा सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व सेवानिवृत्त हो रहे सहायक उपनिरीक्षक (एम) के परिजन मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments