HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: 36 घंटे में चुनावी रंजिश में फायरिंग के 3 आरोपी गिरफ्तार

अल्मोड़ा: 36 घंटे में चुनावी रंजिश में फायरिंग के 3 आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा के नेतृत्व में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। द्वाराहाट में चुनावी रंजिश को लेकर हुए एक जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने 36 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी हमला करने के बाद फरार हो गए थे और पुलिस उन्हें लगातार ढूंढ रही थी।

क्या था मामला ?

यह घटना 15 अगस्त, 2025 की है। द्वाराहाट के कैलाश भट्ट ने पुलिस को बताया कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव के बाद दीपक किरौला, सोनू धमेला, गौरव नेगी और कुछ अन्य लोगों ने मिलकर उनके होटल में आकर उन पर रिवाल्वर से गोली चलाकर जान से मारने की कोशिश की। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने द्वाराहाट थाने में केस दर्ज किया।

एसएसपी ने दिया तुरंत एक्शन का निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा ने तुरंत संज्ञान लिया और अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार के नेतृत्व में टीमों का गठन किया।

सीसीटीवी फुटेज ने की मदद

पुलिस टीमों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए घटनास्थल और आसपास के करीब 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दिखे हमलावरों की पहचान करने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। कड़ी मेहनत के बाद, आज 16 अगस्त की तड़के पुलिस ने करबला बेस अस्पताल रोड के पास से एक स्कॉर्पियो कार में सवार तीन हमलावरों को धर दबोचा।

पूछताछ में हुआ खुलासा

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राहुल रावत, महेंद्र सिंह घनेला उर्फ सोनू घनेला और कमल पालीवाल के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान, महेंद्र सिंह घनेला ने बताया कि पकड़े जाने के डर से उसने घटना में इस्तेमाल किया गया। रिवाल्वर हल्द्वानी में भीमताल के पास झील में फेंक दिया था। पुलिस से बचने के लिए वे तीनों अल्मोड़ा आ गए थे और एक सुनसान जगह पर गाड़ी में सो रहे थे।

  • गिरफ्तार किए गए आरोपी महेंद्र सिंह घनेला का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उस पर पहले भी हत्या के प्रयास, मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने जैसे कई केस दर्ज हैं।

इस ऑपरेशन में थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार, उपनिरीक्षक हरविंदर कुमार, अपर उपनिरीक्षक भगवान सिंह और कांस्टेबल चंद्र प्रकाश, मनमोहन सिंह और नंद किशोर भट्ट की टीम शामिल थी। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments