अल्मोड़ा : आज मिले 03 कोरोना सक्रमितों में एक मुम्बई की ट्रेवल हिस्ट्री वाली महिला, अन्य दो में एक संक्रमित के संपर्क में आया, तीसरे का कारण स्पष्ट नही
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में आज बृहस्पतिवार को पाये गये तीन कोरोना संक्रमितों में से एक की मुम्बई की ट्रेवल हिस्ट्री है, दूसरा कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से पूर्व से ही हाई रिस्क कैटेगरी में रखा गया था, जबकि तीसरे एक महिला की मुम्बई की ट्रेवल हिस्ट्री रही है। मिली जानकारी के अनुसार ताकुल ब्लॉक में पड़ने वाले एक गांव की महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है, जिसकी ट्रेवल हिस्ट्री मुम्बई की रही है। एक अन्य व्यक्ति मोहान क्षेत्र से है, वहीं हवालबाग ब्लॉक का एक युवक गत दिनों अपनी बहन को उप्र. से लेकर आया था। उसकी बहन कोरोना पॉजिटिव जांच में निकली थी। जिसके बाद से युवक को हाई रिस्क में रखा गया था और आज उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।