✒️ तहसील को पुन: मल्ला महल में स्थापित करने की मांग
अल्मोड़ा। तहसील को मल्ला महल में पुर्न स्थापित करने की मांग को लेकर भावी आंदोलन की रूपरेखा तय की जायेगी। इस हेतु कल शनिवार 17 दिसंबर 2022 को नगर पालिका सभागार में दोपहर 02 बजे से एक बैठक बुलाई गई है।
ADVERTISEMENTS
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुशील साह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में मल्ला महल में तहसील को पुनः मल्ला महल में स्थापित करने के लिए चल रहे आंदोलन और प्रशासन के रवैये के को लेकर अग्रिम कार्रवाई पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैठक में नगर के तमाम संगठनों को आमंत्रित किया गया है। बैठक के दौरान भावी आंदोलन की रूप रेखा भी निर्धारित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता में प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जिलाधिकारी व अन्य जन प्रतिनिधियों के झूठे आश्वासनों के खिलाफ रोष है। जन हित को दर किनारा किया गया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।