सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। यहां बिनसर क्षेत्र में जंगल की आग से चार वन कर्मियों की मौत के बाद शासन प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। अब बिनसर वनाग्नी को बुझाने के लिए वायु सेना की मदद ली जा रही है। वायुसेना ने इस काम के लिए Mi17 V5 हेलीकॉप्टर को लगाया है।
ADVERTISEMENTS
वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर भीमताल से पानी उठाकर बिनसर के जंगलों की आग को बुझाने में लगा हुआ है। साथ ही एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ एवं वन विभाग के जवान भी आग पर काबू पाने में लगे हुए हैं।
भीमताल झील से सेना के हेलीकॉप्टर ने बिनसर के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए भीमताल झील से पानी लिया। यहां बंबू बकेट की सहायता से पानी लिया गया। ज्ञात रहे कि अल्मोड़ा के जंगलों में आग लगने से करोड़ों की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। तो वही जंगल में आग के चलते वन कर्मियों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।