HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: फिर एटीएल स्कूल आफ द मंथ के लिए चुना

अल्मोड़ा: फिर एटीएल स्कूल आफ द मंथ के लिए चुना

ADVERTISEMENTS

👉 राजकीय आदर्श इंटर कालेज हवालबाग की अटल एंकरिंग लैब की उपलब्धि

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग की अटल टिंकरिंग लैब को नीति आयोग, भारत सरकार के अटल इनोवेशन मिशन अंतर्गत एटीएल स्कूल ऑफ द मंथ के लिए चयनित किया गया है। इससे पूरे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।

उल्लेखनीय है कि राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में स्थापित अटल टिंकरिंग लैब में बच्चों में वैज्ञानिक सोच जागृत करने के लिए विविध गतिविधियां सालभर चलती रहती हैं। इस लैब के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा व ज्ञान को निखारने का मौका मिल रहा है। ऐसी गतिविधियां व कार्यशालाओं समेत विद्यार्थियों द्वारा रुचिपूर्ण तरीके से तैयार प्रोजेक्ट व एटीएल डैशबोर्ड में प्रदर्शन के आधार पर अटल इनोवेशन मिशन द्वरा देश में ऐसी सर्वोत्तम लैबों का चयन होता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं एटीएल इंचार्ज डॉ. कपिल नयाल ने बताया कि इस विद्यालय की अटल टिंकरिंग लैब को इससे पूर्व भी 03 बार एटीएल ऑफ द मंथ चुना जा चुका है।

लैब के एटीएल स्कूल ऑफ द मंथ चुने जाने पर राजेश बिष्ट, डॉ. दीप चंद्र जोशी, संजय पांडे, टीडी भट्ट, प्रदीप सलाल, दिनेश चंद्र पपनै, निर्मल कुमार पंत, धन सिंह धौनी, प्रमोद कुमार पांडे, कमलेश जोशी, भगवत सिंह बगडवाल, सुनीता बोरा, भावना वर्मा, सुमन पाठक, हिमांती टम्टा, मोनिका जोशी, योगिता तिवारी, कविता जोशी, विक्रम, हरीश तिवारी, मथुरा देवी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments