HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : नगर क्षेत्र में आज 16 संक्रमित, नृसिंहबाड़ी, विवेकानंदपुरी, पुलिस लाइन,...

अल्मोड़ा : नगर क्षेत्र में आज 16 संक्रमित, नृसिंहबाड़ी, विवेकानंदपुरी, पुलिस लाइन, खजांची मोहल्ला आदि में मिले कोरोना पॉजिटिव

ADVERTISEMENTS

सीएनई संवाददाता, अल्मोड़ा
तिथि : 09 सितंबर, 2020

कोरोना संक्रमण लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। आज यहां नगर क्षेत्र से 16 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जबकि जनपद में कुल 26 पॉजिटिव केस आये हैं। नगर क्षेत्र की यदि बात करें तो आज मिले कोरोना संक्रमित नृसिंहबाड़ी, विवेकानंदपुरी, पुलिस लाइन, लिंक रोड, खजांची मोहल्ला, पपरशैली आदि क्षेत्रों से हैं। कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों में अधिकांश हाई रिस्क कांटेक्ट में थे। यह लोग पूर्व में कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों के परिवारजन हैं। जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमितों में 06 रानीखेत, 02 धौलादेवी, 02 सोमेश्वर से हैं। वहीं चौकाने वाली जानकारी यह भी मिली है कि नगर क्षेत्र में पॉजिटिव पाये गये कुछ लोग तो ऐसे हैं, जिनकी न तो स्वयं की कोई ट्रेवल हिस्ट्री है और ना ही वह किसी बाहरी व्यक्ति के संपर्क में आए। अलबत्ता आज एक कोरोना संक्रमित ​वृ​द्ध की मौत के बाद जनपद में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 03 हो चुका है। जनपद में आज की तारीख तक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 858 हो चुका है, जिनमें से 656 स्वस्थ हो चुके हैं तथा एक्टिव केस महज 199 हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments