HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: 24 घंटे के अंदर चोरी का खुलासा, मय सामान समेत...

Almora News: 24 घंटे के अंदर चोरी का खुलासा, मय सामान समेत चोर गिरफ्तार, सोमेश्वर में तीन पकड़े

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां एक घर से हुई चोरी का पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर खुलासा कर लिया। आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए चोरी हुआ सामान भी बरामद कर दिया। उधर सोमेश्वर थाना पुलिस ने शराब के नशे में उत्पात मचाते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

मामला ये था कि 20 दिसंबर, 2021 वादिनी लक्ष्मी टम्टा पुत्री बसंत लाल टम्टा, निवासी धार्मी मोहल्ला, थाना बाजार, अल्मोड़ा ने थाना कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें शिकायत थी कि अज्ञात व्यक्ति ने 19 दिसंबर, 2021 की रात उनके घर से चोरी कर ली और 17 नई साड़ियां, 03 पीस ब्लाउज का कपड़ा, एक शूटकेश तथा 4,176 रुपये की नकदी समेत कुल करीब 15000 रुपये लागत की सामग्री चोर ली। तहरीर के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में अभियोग पंजीकृत हुआ और धारानौला चौकी प्रभारी संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित करते हुए तहकीकात की गई।

पुलिस टीम ने सुरागरसी पतारसी की तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी की घटना में संलिप्त आरोपी युवक अवधेश कुमार टम्टा पुत्र राजेश कुमार टम्टा, निवासी धार्मी मोहल्ला अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया। पुलिस टीम में एसआई संजय जोशी के साथ कांस्टेबिल खुशाल राम व हिमांशु शामिल रहे।
03 नशेड़ी गिरफ्तार

थानाध्यक्ष सोमेश्वर अजेन्द्र प्रसाद ने थाना क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग के दौरान ग्राम टाना के पास 1- सचिन पुत्र माधव निवासी कौसानी, कुलदीप पुत्र केएन कोटियाल निवासी बीराकोट उत्तरकाशी, पुनीत पुत्र जिगर निवासी विकासपुरी दिल्ली को शराब के नशे में हुडदंग मचाते पाया और तीनों को उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा—81 के अन्तर्गत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments