HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : पूर्व ग्राम प्रधान राधा बंगारी का आकस्मिक निधन, शोक...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : पूर्व ग्राम प्रधान राधा बंगारी का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा नगर से सटी ग्राम पंचायत सरकार की आली की पूर्व प्रधान एवं राजनैतिक व सामाजिक संगठनों में सक्रिय रहीं राधा बंगारी का हृदय गति रूक जाने से आज बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया है। उन्होंने आज अपरान्ह 01 बजे देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक उनकी पार्थिव देह की अंत्येष्टि शुक्रवार 27 अगस्त को सुबह नौ बजे हरिद्वार में की जायेगी।

उल्लेखनीय है कि राधा बंगारी एक बेहद मिलनसार व सामाजिक महिला थीं। वह विभिन्न राजनैतिक व सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहा करती थीं। बीते लंबे समय से वह बीमार चल रही थीं। वह अपने पीछे पति रतन सिंह बंगारी के अलावा तीन पुत्र दिनेश, नरेंद्र व भरत तथा विवाहिता पुत्री सहित नाती—पोतों का भरा—पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन पर यहां शोक की लहर फैल गई है।

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एडवोकेट केवल सती ने राधा बंगारी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना जाहिर की है। इधर महिला कल्याण संस्था अल्मोड़ा की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, सचिव पुष्पा सती, शांति साह, मीता उपाध्याय, दीपा जोशी तथा सभी सदस्यों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments