HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: प्रधानमंत्री के संभावित जागेश्वर दौरे के दृष्टिगत तैयारियां

अल्मोड़ा: प्रधानमंत्री के संभावित जागेश्वर दौरे के दृष्टिगत तैयारियां

ADVERTISEMENTS

👉 कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज तैयारियों का जायजा लेने शौकियाथल पहुंचे

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित जागेश्वर दौरे को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो चला है। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इन्हीं तैयारियों का जायजा लेने आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के शौकियाथल पहुंचे। मंत्री गणेश जोशी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

प्रधानमंत्री के जागेश्वर के संभावित दौरे के लेकर प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियां का मंत्री ने बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने शौकियाथल में हेलीपैड की व्यवस्थाओं को देखा तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा, विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा, ब्लॉक प्रमुख समेत अन्य अधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments