HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: मनवाल बने अध्यक्ष तथा मुस्यूनी जिला मंत्री

अल्मोड़ा: मनवाल बने अध्यक्ष तथा मुस्यूनी जिला मंत्री

✍️ राजकीय वाहन चालक महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: राजकीय वाहन चालक महासंघ की जनपद शाखा अल्मोड़ा का द्विवार्षिक अधिवेशन यहां विकास भवन में विभिन्न संगठनात्मक बिंदुओं और समस्याओं पर चर्चा के साथ संपन्न हो गया। अधिवेशन में संगठन की नई कार्यकारिणी का चुनाव भी करा लिया गया है। जिसमें पूरन सिंह मनवाल अध्यक्ष व उमेश सिंह मुस्यूनी जिलामंत्री चुने गए हैं।

यह अधिवेशन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन अल्मोड़ा के अध्यक्ष ललित तिवारी तथा विकास भवन कर्मचारी संगठन के पूरन चंद्र जोशी की देखरेख में संपन्न हुआ। अधिवेशन में नई कार्यकारिणी के लिए पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध रुप से कर लिया गया। जिसमें पूरन सिंह सिंह मनवाल अध्यक्ष, देवेंद्र सिंह परिहार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रकाश पुरी गोस्वामी उपाध्यक्ष, उमेश सिंह मुस्यूनी जिलामंत्री, रमेश चंद्र आर्या कोषाध्यक्ष, किशन सिंह रावत आडिटर, तारा दत्त पांडे, हरीश बोरा व दीवान सिंह फर्तियाल प्रचार मंत्री, दिनेश जोशी, कमलापति व जगदीश बिष्ट संगठन मंत्री, पूरन चंद्र जोशी संरक्षक तथा मोहन आर्या सलाहकार चुने गए हैं। नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को अतिथियों ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने एकजुटता से संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर आनंद सिंह, जगत सिंह, दीवान सिंह, राजेंद्र प्रसाद, दीनू बुर्फाल, मनोज ऐरी, महेश प्रसाद, राजेंद्र जीना, देवेंद्र प्रसाद, हरीश बोरा व प्रदीप कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments