HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा/बागेश्वर: पूरी श्रद्धा व उल्लास से मनी महाशिवरात्रि, भक्तों से पटे रहे...

अल्मोड़ा/बागेश्वर: पूरी श्रद्धा व उल्लास से मनी महाशिवरात्रि, भक्तों से पटे रहे शिवालय

— जगह—जगह शिव मंदिरों में सुबह से ही लगा श्रद्धालुओं का तांता

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/ बागेश्वर: दोनों जिलों में आज महाशिवरात्रि का पर्व पूरी श्रद्धा व उल्लास से मनाया गया। जगह—जगह शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। भक्तों ने भगवान शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और विशेष पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शिव मंदिरों में आज दिनभर खासी चहल—पहल रही।

अल्मोड़ा: नगर समेत जनपदभर के शिव मंदिर आज महाशिवरात्रि पर भक्तों से पटे रहे। मंदिरों में ओम नम: शिवाय व बम—बम भोले के उद्घोष गुंजायमान रहे। सुबह से ही शिवालयों में जलाभिषेक के लिए लोगों का तांता लगा रहा। इस उपलक्ष्य में आज यहां बद्रेश्वर महादेव मंदिर, नंदादेवी स्थित शिव मंदिर, कमलेश्वर महादेव, बेतालेश्वर महादेव, जागेश्वरधाम, कपिलेश्वर, गुप्तेश्वर व देवस्थल समेत अन्य शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शिवलिंग पर जलाभिषेक और भगवान शिव की पूजा अराधना के लिए होड़ लगी रही। वहीं मंदिरों में कई पुरोहितों ने भक्तों की पूजा कराई। तमाम लोग व्रत धारण कर शिव भक्ति में लीन रहे। कई जगह शिव भक्ति के भजन—कीर्तन हुए।

बागेश्वर: महाशिवरात्रि पर जिले के शिवालयों में पूजा-अर्चना की गई। गरुड़, कपकोट, कांडा, काफलीगैर, मुजवा टाप संकट हर मंदिर समेत नगर के बागनाथ मंदिर और नीलेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों ने पूजा अर्चना की। सुबह से लेकर शाम तक मंदिर भक्तों से गुलजार रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख, समृद्धि और सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा। महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह से ही बागनाथ मंदिर में भक्त उमड़ने लगे। भक्तों ने सरयू नदी के पावन जल में स्नान कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। अक्षत, रोली, चंदन, बेलपत्र से बाबा की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के लिए भक्तों को लाइन लगाकर बारी का इंतजार करना पड़ा। मंदिर परिसर में पुरोहितों ने भक्तों की पूजा कराई।

उधर, महाशिवरात्रि पर्व पर मुजवा टाप संकट हर मंदिर कर्मी में हवन-यज्ञ किया गया। नानतिन बाबा परिसर पर आयोजित मेले का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक सुरेश गढ़िया, शेर सिंह गढ़िया, हरीश ऐठानी, गोविंद दानू, एडवोकेट खीम सिंह बिष्ट, जमन दानू, हुकम सिंह दानू, शेर सिंह दानू, अमर बिष्ट, पुजारी महिपाल दानू आदि ने किया। इस दौरान गणेश पूजन, रूद्री पाठ, शिवार्चन, हवन, अनुष्ठान किया गया। भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। उधर बैजनाथ , दिव्येश्वर मंदिर, कपिलेश्वर मंदिर, चकर्वेतेश्वर, सपतेश्वरमंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही, श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

News Hub